{"_id":"6941ad486b72a750f00e4119","slug":"a-young-woman-was-taken-to-uttarakhand-on-the-pretext-of-a-pre-wedding-photoshoot-and-sexually-assaulted-bareilly-news-c-4-vns1074-787649-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने युवती को उत्तराखंड ले जाकर किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने युवती को उत्तराखंड ले जाकर किया यौन शोषण
Wed, 17 Dec 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र की युवती को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने उत्तराखंड ले जाकर युवक ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद मुकदमे से बचने के लिए आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। फिर दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता के चिकित्सक पिता ने एसएसपी से शिकायत की तो कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी तीन मार्च को सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड निवासी युवक से तय हुई थी। शादी से पहले वह प्री वेडिंग फोटोशूट के नाम पर युवती को उत्तराखंड ले गया। वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 14 फरवरी को युवक के पिता की मौत हो गई तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। तब पीड़िता ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसके बाद बैकफुट पर आए आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए एक अप्रैल को सुभाषनगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। आरोप है कि इसके बाद भी पीड़िता को पत्नी का दर्जा नहीं दिया। उसे घर में अकेला छोड़कर आरोपी लापता रहता था। विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता करता था।
विज्ञापन
इसके बाद बैकफुट पर आए आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए एक अप्रैल को सुभाषनगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। आरोप है कि इसके बाद भी पीड़िता को पत्नी का दर्जा नहीं दिया। उसे घर में अकेला छोड़कर आरोपी लापता रहता था। विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता करता था।
विज्ञापन