फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young woman was sexually exploited on the pretext of marriage, the accused is in police custody.

Bareilly News: शादी का झांसा देकर किया युवती का याैन शोषण, आरोपी पुलिस हिरासत में

Tue, 14 Oct 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A young woman was sexually exploited on the pretext of marriage, the accused is in police custody.
भोजीपुरा। एक युवक ने उत्तराखंड की युवती को शादी का झांसा देकर तीन माह तक उसका याैन शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक और उसके परिजनों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीलीभीत के थाना अमरिया के गौरव कुमार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा नितिन गंगवार के घर रहकर भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज के पास नैनीताल हाईवे पर मेडिकल स्टोर चलाता है। पीड़ित युवती ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि तीन माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से गौरव कुमार से दोस्ती हो गई। उसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर उसे भोजीपुरा ले आया और माॅर्डन विलेज में किराये के कमरे में अपने साथ रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसने तीन माह तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद 10 अक्तूबर को युवक के मामा नितिन गंगवार अपने दो अन्य साथियों को लेकर मार्डन विलेज पहुंचे। उसके सारे फोटोग्राफ लेकर अपने भांजे गौरव कुमार को साथ लेकर चले गए।

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच आरोपों की पुष्टि होने के बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रेमी गौरव कुमार, नितिन गंगवार व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवती का सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed