{"_id":"686989a9e73164b0cf0de654","slug":"a-young-man-who-went-to-his-in-laws-house-died-under-suspicious-circumstances-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-102890-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 06 Jul 2025 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। पत्नी को विदा कराकर घर लाने के लिए ससुराल गए गांव उदरनपुर गौटिया निवासी जगदीश (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने जगदीश की पत्नी व उसके ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से पहले शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के समझाने पर मौत के तीसरे दिन शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बड़े भाई महेंद्रपाल ने बताया कि उनका छोटा भाई जगदीश एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। करीब दो साल पहले थाना देवरनियां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से जगदीश की शादी हुई थी। 20 दिन पहले जगदीश की पत्नी मायके चली गई।
28 जून को जगदीश उसे बुलाने के लिए ससुराल गए। आरोप है कि यहां जगदीश की पिटाई की गई। इसके बाद जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने पर ससुराली उन्हें लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से उन्होंने भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान दो जुलाई की रात को जगदीश की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद तीन जुलाई को उनका शव गांव पहुंचा तो परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। उन्होंने शव को फ्रीजर में रख दिया। कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई से पहले वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। देवरनियां थाना पुलिस को तहरीर भी दी।
पुलिस के समझाने पर शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।