फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man who reached home after drinking alcohol, burnt himself alive after a fight with his wife.

Bareilly News: शराब पीकर घर पहुंचे युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद खुद को जिंदा फूंका

Tue, 14 Jan 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
A young man who reached home after drinking alcohol, burnt himself alive after a fight with his wife.
बरेली। शराब पीकर कैंट थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंचे युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद खुद को जिंदा फूंक लिया। शराब पीने को लेकर पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता था। रविवार रात को भी जब नशे में पहुंचा तो बहस होने लगी। पहले से शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर पहुंचे युवक ने गुस्से में खुद को आग लगा ली। इसके बाद आग का गोला बन गली में छटपटाते हुए दौड़ने लगा। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

मूलरूप से बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर निवासी सलीम (38) पत्नी के साथ काफी समय से कैंट क्षेत्र के मुस्तफानगर सैदपुर खजुरिया में किराये पर रह रहा था। वह कबाड़ बीनकर रोजी-रोटी चलाता था। पत्नी नाजमीन लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करती है। पड़ोसियों ने बताया कि सलीम शराब का आदी था। इस वजह से दंपती में झगड़ा होता था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात सलीम फिर नशे में पहुंचा था। दरवाजे पर ही उसका पत्नी से झगड़ा होने लगा। गालीगलौज करते हुए सलीम ने जेब से माचिस निकाली और खुद को आग लगा ली। इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आपसी विवाद में सलीम ने जान दे दी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed