Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man who had come to visit relatives died by drowning in Karula river

Bareilly News: रिश्तेदारी में आए युवक की करूला नदी में डूबने से मौत

Mon, 25 Aug 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to visit relatives died by drowning in Karula river
छजलैट में ईस्माइलपुर मार्ग पर करूला नदी में नहाते समय युवक के डूबने पर लगी भीड़। संवाद
स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला शव
विज्ञापन


कांठ (मुरादाबाद)/मीरगंज। छजलैट में गांव ईस्माइलपुर मार्ग पर रपटा पुल के पास करूला नदी में नहाते समय शीशगढ़ निवासी तालिब (23) पानी में डूब गया। गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसके शव को नदी से बाहर निकाला।
शीशगढ़ निवासी तालिब बुधवार को छजलैट निवासी अपने फूफा अबरार के घर आया था। रविवार की सुबह करीब दस बजे वह गांव के कुछ युवकों के साथ करूला नदी में स्नान करने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। साथी युवकों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी गोताखोरों के साथ पहुंच गई। गोताखोरों ने एक घंटे के प्रयास के बाद युवक को ढूंढ निकाला। युवक की मौत के बाद उसके भाई व अन्य परिजन भी छजलैट आ गए। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

---
ग्रामीणों ने रपटा पुल पर रेलिंग बनाने की मांग उठाई
कांठ। छजलैट-ईस्माइलपुर संपर्क मार्ग में करूला नदी पर बना रपटा पुल नीचे होने की वजह से जब नदी उफान पर होती है तो पुल पानी में डूब जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल की रेलिंग न होने से यहां बरसात के दिनों में अक्सर हादसे होते रहते हैं। अब तक दो युवकों की यहां डूबने से मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने पुल को ऊंचा कराकर रेलिंग बनवाए जाने की मांग की है। संवाद

छजलैट में ईस्माइलपुर मार्ग पर करूला नदी में नहाते समय युवक के डूबने पर लगी भीड़। संवाद

छजलैट में ईस्माइलपुर मार्ग पर करूला नदी में नहाते समय युवक के डूबने पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed