फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man was beaten and injured for not having a child

Bareilly News: संतान न होने पर युवक को पीटकर किया घायल

Mon, 21 Jul 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten and injured for not having a child
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव सीहोर निवासी मुनीश ने अपने ससुर और साले पर मारपीट का आरोप लगाकर शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित मुनीश निवासी सीहोर थाना शाही ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले थाना शीशगढ़ के गांव खमरिया निवासी मथुरा प्रसाद की पुत्री जयंती के साथ हुई थी। सात वर्ष बीतने के बावजूद उनको संतान नहीं हुई तो ससुरालीजन उसको बात-बात पर परेशान करने लगे।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ससुर मथुरा प्रसाद और साला दिनेश उसके घर आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी जयंती को भी ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed