{"_id":"682b839493df67f9230a7f37","slug":"a-young-man-returning-from-a-wedding-died-in-an-accident-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101289-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
मनौना गांव में धर्मकांटे के पास वाहन ने चपेट में लिया
आंवला। बरात में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार को सोमवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको लेकर सीएचसी पहुंची। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव सिसईया निवासी 22 वर्षीय रंजीत अपनी बाइक से ग्राम वीरपुरा गोटिया में एक बरात में शामिल होने आए थे। सुबह तड़के बरात से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी ग्राम मनौना गांव में धर्मकांटे के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें उनकी मौत हो गई। संवाद
चार भाइयों में दूसरे नंबर का था रंजीत
मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा था। एक दिन पहले दिल्ली से शादी में शामिल होने गांव आए थे।
विज्ञापन
-- -
कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत
मां-बाप घायल, नकटपुर रोड के पास हुआ हादसा
भमोरा। कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दातागंज थाना क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी वसीम खां ने बताया कि उसका चचेरा भाई हसरत अली अपनी पत्नी अफसाना बेगम व पांच वर्षीय पुत्र हैदर अली के साथ बाइक से आंवला में एक रिश्तेदारी में गए थे। रविवार देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे कि बरेली बदायूं रोड पर नकटपुर मोड़ के समीप पीछे से आ रहा कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें हैदर अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसमें दंपती गंभीर घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर लोग आ गए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा। संवाद
--
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
फतेहगंज पूर्वी। सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह खंजनपुर गांव के पास बाकरगंज गांव निवासी 21 वर्षीय अलकैफ बाइक से टिसुआ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें अलकैफ गंभीर घायल हो गए। बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। सोमवार को परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। अलकैफ चार भाई व बहनों में सबसे बड़ा था, जो बाल कटिंग का काम कर पिता वकील के साथ घर के भरण-पोषण में सहयोग करता था। मृतक के पिता वकील ने तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद