फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man raped a teenager

Bareilly News: किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 12 Jul 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man raped a teenager
क्योलड़िया। शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। नामजद तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां को बताया कि परिचित युवक राजकुमार उसे शादी का झांसा देकर झांसे में लिया। 10 जुलाई की रात को आरोपी युवक उसे अकेला देख उसका मुंह दबाकर अपने घर में खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई। संवाद
विज्ञापन

--
दुष्कर्म पीड़िता लगा रही चक्कर

शाही। दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने के लिए पीड़ित महिला पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने बताया कि सात दिन पूर्व छह जुलाई की रात करीब आठ बजे वह घर पर थी। इसी दौरान परिचित युवक उसके घर में घुस आया और उसके मुंह में कपड़े ठूंसकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने धमकी दी। कुछ समय बाद उसने पति को घटना की जानकारी दी। उसका पति शिकायत करने आरोपी के घर गया, जहां आरोपी के भाई ने पति को पीटा। किसी तरह घर पति पहुंचा तो आरोपी के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान का कहना है कि दुष्कर्म की घटना झूठी है। मामला मजदूरी के पैसों के लेनदेन का है। आरोपी की ओर से मारपीट का मुकदमा पूर्व में ही कराया गया है। वास्तविक घटना के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed