{"_id":"6699b6fcd271b8c5580129d9","slug":"a-young-man-living-in-his-brother-in-laws-house-was-murdered-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102471-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहनोई के घर रह रहे युवक की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहनोई के घर रह रहे युवक की हुई थी हत्या
विज्ञापन
भोजीपुरा। बहनोई के घर रह रहे युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बंटी की मौत की तस्वीर साफ हो गई। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
थाना नवाबगंज निवासी बंटी गुप्ता भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा में बहनोई के घर करीब डेढ़ माह से पत्नी मुस्कान के साथ रह रहा था। बंटी की एक वर्ष पूर्व उत्तराखंड के किच्छा में शादी हुई थी। वह जिस रिश्तेदार के घर रहता था। वह 15 जुलाई को रिश्तेदारी में गए थे, जब वह रात में लौटे तो बंटी गुप्ता चारपाई पर मृत अवस्था में मिला था। मृतक के रिश्तेदार ने सभी रिश्तेदारों व मृतक के परिजनों को सूचना दी तो सभी लोग मौके पर आ गए।
16 जुलाई को करीब पांच बजे अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। तभी मृतक के छोटे भाई रिंकू की पत्नी लक्ष्मी ने डायल 112 को सूचना देकर हत्या का शक जाहिर किया। मौके पर पीआरवी के अलावा थानाध्यक्ष भोजीपुरा रामरतन सिंह मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संवाद