{"_id":"6830dd10ac4af5bb4d08cf88","slug":"a-young-man-learning-to-drive-a-van-ran-over-an-old-man-causing-his-death-bareilly-news-c-4-1-bly1039-647352-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वैन चलाना सीख रहे युवक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वैन चलाना सीख रहे युवक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत
विज्ञापन
कसूमरा गांव में हुआ हादसा, 15 मिनट तक घिसटते रहे
आंवला। आंवला-बिसौली रोड स्थित कसूमरा गांव में शुक्रवार रात वैन चलाना सीख रहे 24 वर्षीय युवक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को रौंद दिया। इस दौरान बुजुर्ग वैन में फंसकर 15 मीटर तक घिसटे, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक युवक भाग गया। इस दौरान उसके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि का नाबालिग बेटा भी था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बिसौली रोड स्थित कसूमरा गांव निवासी 60 वर्षीय नंद राम गांव की सड़क पर रात आठ बजे खेत की ओर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित वैन ने उनको चपेट में ले लिया और 15 मीटर तक उनको घसीटते हुए ले गई। ग्रामीणों के अनुसार अनियंत्रित वैन दूर जाकर रुकी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर घायल बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने घायल बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं।
--
स्थानीय जनप्रतिनिधि का बेटा भी था सवार
मृतक नंद राम के भतीजे दिनेश व धर्मवीर के अनुसार एक युवक वैन चलाना सीख रहा था। उसके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि का 17 वर्षीय नाबालिग बेटा भी मौजूद था। युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कोई दस्तावेज नहीं थे।
विज्ञापन
--
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई : कोतवाल
कोतवाल इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।