फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man injured in an accident died during treatment; his family alleged negligence.

Bareilly News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 02 Mar 2026 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in an accident died during treatment; his family alleged negligence.
बरेली। दुर्घटना के बाद स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती युवक की मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज से मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया, फिर बारादरी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

फरीदपुर करपिया गांव निवासी धारम की तहरीर के अनुसार, 16 फरवरी की भोर में भतीजे महेंद्र पाल का एक्सीडेंट हुआ था। उसको इलाज के लिए स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि 28 फरवरी को डॉक्टर ने मरीज की हालत बेहतर बताई।
विज्ञापन

डिस्चार्ज के लिए कहा तो अगले दिन पर सहमति जताई, पर शनिवार की देर रात अस्पताल के अभय नाम के कर्मचारी ने भतीजे के हाथ बांधे और नाक में नली डाली। मना करने पर भी नली डालने लगा। इससे उसकी मौत हो गई। वजह कार्डियक अरेस्ट बताया। मामले पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया। परिजन ने तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर पर सीएमओ को पत्र भेजकर महाजन अस्पताल पर लगे आरोपों के संबंध में जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed