{"_id":"662316cf5c1f46cc900eec07","slug":"a-young-man-going-to-a-wedding-procession-was-shot-bareilly-news-c-4-bly1015-385238-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरात में जा रहे युवक के मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरात में जा रहे युवक के मारी गोली
विज्ञापन
हाफिजगंज (बरेली)। रिश्तेदार की बरात में बृहस्पतिवार की रात जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर जा लगी। निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लूट के इरादे से हमले का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी गई है।
बिथरी चैनपुर के गांव अहियापुर निवासी किसान जितेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हाफिजगंज के गांव रमपुरा में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। गांव के करीब पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोकने का इशारा किया। वह नहीं रुके तो पीछे से बदमाशों ने फायरिंग की। इसी दौरान एक फायर जितेंद्र के कंधे में जा लगा। उन्होंने तब भी बाइक नहीं रोकी और घायल अवस्था में बाइक को तेजी से ले गए। उन्होंने गांव जाकर पुलिस को सूचना दी। बता दें कि तीन दिन पहले भी इसी गांव के पास टांडा-कटिया मार्ग पर गैस सप्लायर से बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की थी।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद निजी अस्पताल के लिए ले जाया गया। जितेंद्र के परिजनों ने लूट की आशंका में गोली मारने का शक जताया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।