फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man fell from the fifth floor of a Rajshree Group building under construction and was injured.

Bareilly News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरा युवक, घायल

Tue, 21 Apr 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A young man fell from the fifth floor of a Rajshree Group building under construction and was injured.
रिठौरा। एक निजी शैक्षणिक संस्थान की निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से सोमवार को युवक गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा था। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


रिठौरा क्षेत्र के भटपुरा जागीर निवासी टिंकू ने राजश्री ग्रुप की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी की थी। टिंकू सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपने दोस्त विकास (22) पुत्र तुलाराम के साथ मजदूरी के रुपये लेने निर्माणाधीन बिल्डिंग गया था। घर आसपास होने के साथ टिंकू और विकास गहरे दोस्त भी हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें विकास के निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरने की सूचना 4 बजे मिली। वे राजश्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विकास के सीधे हाथ की कोहनी में फ्रैक्चर हुआ है। कंधे में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


- ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हादसा हुआ है तो मजदूर का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जाएगा। - राजेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन, राजश्री ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed