{"_id":"67e847ad5ba131bf080a13ee","slug":"a-young-man-fed-up-with-illness-committed-suicide-by-hanging-himself-bareilly-news-c-400-1-ala1001-741-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीमारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीमारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अलीगंज। किशनपुर गांव निवासी एक युवक ने बीमारी से तंग आकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव किशनपुर के स्वर्गीय हरिशंकर का 18 वर्षीय पुत्र मुन्नालाल कश्यप पिछले काफी समय से पेट की बीमारी से पीड़ित था। इलाज में काफी रुपये खर्च करने के बावजूद उसकी बीमारी में सुधार नहीं हो रहा था। वह इससे परेशान था। मुन्ना लाल की मां गांव में मेहनत-मजदूरी करके मुन्ना लाल के अलावा उससे छोटी तीन अन्य बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। मुन्ना लाल के पिता हरिशंकर की आठ साल पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है।
शनिवार की सुबह लगभग छह बजे मुन्नालाल घर से उठकर गांव के पूर्व दिशा में सुखलाल की यूकेलिप्टस की बगिया में जा पहुंचा और रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मुन्नालाल की मां उसकी तलाश करते हुए जंगल की ओर चल पड़ी। वहां बेटे का शव फंदे पर लटका रहा था। इसको देख वह चीख पड़ी। इस दौरान घटनास्थल पर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजित राम व चौकी इंचार्ज विजयपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। संवाद