फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man, fed up with harassment, hanged himself to death.

Bareilly News: प्रताड़ना से तंग युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 24 Nov 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A young man, fed up with harassment, hanged himself to death.
बरेली। शादी के दो महीने बाद पत्नी ने तलाक लेकर कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। पति से 10 लाख रुपये हर्जाना मांगा। परिजनों का दावा है कि इससे अवसाद में आए पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मां ने सुभाषनगर थाने में पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ निवासी रीना शर्मा ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि उनका पुत्र अमन शर्मा शांति विहार कॉलोनी में रहता था। उसी मोहल्ले की काजल ने अमन के खिलाफ शोषण का आरोप लगाकर प्रेमनगर थाने में शिकायत की थी। 10 दिसंबर 2021 को मामले में समझौता हो गया। उसी दिन शपथपत्र देकर अमन और काजल ने शादी कर ली। 19 फरवरी 2022 को दूसरा शपथपत्र तैयार कर दोनों अलग-अलग रहने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद काजल, उसकी बहन मोनी, बहनोई मोहन, भाई विकास और मां रुक्मणी अमन को प्रताड़ित करने लगे। काजल ने पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दायर कर हर्जाने के रूप में 10 लाख रुपये और मकान की मांग रखी। ऐसा न करने पर परिवार की हत्या कराने की धमकी दी थी। इससे वह अवसाद में आ गया। 17 नवंबर को वह कोर्ट से तारीख लेकर आया था। 20 नवंबर को उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था। इसमें हैंगिंग (लटकने से मौत) की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed