फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man dies after being hit by a tanker near Transport Nagar

ट्रांसपोर्टनगर के पास टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 09 Mar 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
A young man dies after being hit by a tanker near Transport Nagar
मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

टैंकर के नीचे गुल्ला में फंसने से एक पैर कटकर हुआ अलग
विज्ञापन

हादसे के बाद काफी देर तक हाईवे पर पड़ा तड़पता रहा इस्लाम

बिथरी। ट्रांसपोर्टनगर के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे टैंकर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर के गुल्ला में फंसकर युवक की एक पैर धड़ से अलग हो गया। युवक हाईवे पर काफी देर तक पड़ा तड़पता रहा। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हाफिजगंज के रहने वाले 20 वर्षीय इस्लाम पुत्र उस्मान शाह अपनी बहन के घर बिथरी के गांव परसौना में आए थे। बहन के जेठ के लड़के की शादी थी। इस्लाम के कुछ दोस्त ट्रांसपोर्टनगर में काम करते हैं। उनसे मिलने के लिए इस्लाम सुबह करीब 11 बजे बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे, तभी ट्रांसपोर्टनगर और मंडी के बीच पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टैंकर का पहिया इस्लाम के ऊपर से गुजरा तो वह टैंकर के गुल्ले में फंस गए। इससे उनका एक पैर धड़ से कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक हाईवे पर दर्द से तड़प रहे इस्लाम के शरीर को एक व्यक्ति ने चादर से ढक दिया। एंबुलेंस के आने पर इस्लाम को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed