{"_id":"67ec52994752b3f3930820a5","slug":"a-young-man-died-after-a-canter-collided-with-a-small-elephant-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-711-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छोटा हाथी में कैंटर की टक्कर से युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छोटा हाथी में कैंटर की टक्कर से युवक की माैत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक चंद्रसेन गंगवार
मीरगंज। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात कुल्छा खुर्द के पास डीजे लदे छोटा हाथी में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
दूसरे हादसे में एक कार को ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें चालक घायल हो गया। वहीं, तीसरी घटना में एक बाइक सवार को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिसमे एक पांच वर्ष की बच्ची सहित तीन घायल हो गए।
कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात डीजे संचालक होराम मिलक में एक शादी समारोह से छोटा हाथी से मीरगंज लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर कुलछा खुर्द गांव के समीप हाइवे पर पीछे से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से छोटा हाथी असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन
उसमें सवार गजेंद्र मौर्य (22) की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि होराम सिंह (21) पुत्र लाला राम, हरेंद्र (18) पुत्र होरी लाल, आकाश (18) पुत्र चोखे लाल, खूब चंद्र (17) पुत्र चंद्र पाल व एक अज्ञात निवासी करमपुर मीरगंज, विशाल पुत्र सोमपाल निवासी राजेंद्र नगर मीरगंज गंभीर घायल हो गए।
हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह, जय प्रकाश सिंह अधीनस्थों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने गजेंद्र मौर्य (22) पुत्र तारा चंद्र निवासी करनपुर को मृत घोषित कर दिया। अन्य को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
दूसरी घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे अनुविस पुलिस चौकी के पास हुई, जहां कार में एक ईको कार ने टक्कर मार दी, जिसमें सवार कार चालक विशाल पुत्र सोमपाल निवासी राजेंद्र नगर मीरगंज घायल हो गए। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। तीसरी घटना सिरौली मार्ग पर करीब साढ़े ग्यारह बजे घटित हुई, जहां पर बाइक को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी।
इसमें इंतजार, उनकी पुत्री आयरा नूर (5), पत्नी सीमा (31) निवासी मोहल्ला मुगलान कस्बा सिरौली घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद बच्ची को छोड़कर दोनों घायलों को अन्य अस्पताल भेजा गया है। संवाद