{"_id":"69090bc5d252bc1de20f91d2","slug":"a-young-man-committed-suicide-during-his-sisters-wedding-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105289-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहन की शादी के दौरान युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहन की शादी के दौरान युवक ने दी जान
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक युवक ने अपनी सगी बहन की शादी के दौरान घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रविवार रात को शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। हालांकि लड़की के परिजनों ने शादी नहीं रोकी। शादी की रस्म के बाद दुल्हन को रात को ही विदा कर दिया।
पुलिस के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी भजन लाल की पुत्री मुस्कान की रविवार की शाम बरात आई थी। भोजीपुरा में एक बरात घर में शादी की रस्म चल रही थी। परिवार के सारे सदस्य व रिश्तेदार बरात घर में खाना खा रहे थे। इसके साथ ही शादी रश्में की जा रही थीं। बरात बैंड-बाजों के साथ चढ़ाई जा रही थी। तभी दुल्हन के सगे भाई 22 वर्षीय आलोक कुमार ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। किसी काम से परिवार वाले घर गए तो आलोक का शव घर के बरामदे में फंदे पर मिला। परिजन आनन-फानन में मेडिकल काॅलेज में ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी फोर्स को लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
दुल्हन पक्ष ने बैंड बाजों को रुकवा दिया और शादी की सारी रस्में पूरी कर दीं। रात में ही दुल्हन को विदा कर दिया गया। सोमवार को दुल्हन अपने पति के साथ मायके आ गई। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि युवक आलोक ने खुदकुशी क्यों की। इसकी जांच की जा रही है।