बेवफाई मार गई: 'शादी का वादा करके भूल गई... अब जीना नहीं चाहता', अपना दर्द लिखकर फांसी के फंदे पर लटक गया युवक
कमरे और शव की तलाशी में अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें आगाज ने मोहल्ले की ही विवाहिता का नाम लिखकर बेवफाई का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि युवती ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन वह उसे भूल गई है। इसलिए अब वह जीना नहीं चाहता है। वह अपनी जान दे रहा है।
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना निवासी बेकरी संचालक 28 वर्षीय आगाज ने जंक्शन के पास अपने दोस्त के होटल सिटी ग्रांड में आत्महत्या कर ली। फंदा खुलने से उसका शव बेड पर गिर गया। शनिवार को होटल स्टाफ ने शव देखा तो मालिक को सूचना दी। होटल मालिक जीशान की सूचना पर कोतवाल अमित पांडेय पहुंचे तो शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
कमरे और शव की तलाशी में अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें आगाज ने मोहल्ले की ही विवाहिता का नाम लिखकर बेवफाई का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि युवती ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन वह उसे भूल गई है। इसलिए अब वह जीना नहीं चाहता है। वह अपनी जान दे रहा है।
मृतक के दोस्त जीशान ने बताया कि आगाज उनका दोस्त था और बेकरी चलाता था। वह कभी-कभार उनके होटल में आराम करने आ जाता था। शनिवार रात जब वह होटल आए तो देखा नीचे आगाज की स्कूटी खड़ी थी। वह ऊपर गए तो सभी कमरे खाली थे। आखिरी कमरे में अंदर से गेट बंद था। तब पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता लगा कि दोपहर में वह नायलॉन की रस्सी लेकर स्कूटी से आया था। इसी को पंखे में बांधकर वह लटक गया। कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने आगाज के अवसाद में रहने की बात बताई है। उसके मोबाइल फोन की जांच की जाएगी। उधर, आगाज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: सिर धड़ से अलग: शरीर के अंग हुए क्षत-विक्षत... हार्वेस्टर से टकराई बाइक, तीन की मौत; रूह कंपा देने वाला हादसा