फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman was bitten by a dog in Shastri Nagar

Bareilly News: शास्त्री नगर में महिला को कुत्ते ने काटा

Tue, 26 Aug 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
A woman was bitten by a dog in Shastri Nagar
बरेली। आक्रामक और हिंसक कुत्तों को रखने के लिए शहर में अभी कोई इंतजाम नहीं है। घटनाएं लगातार हो रही हैं। शास्त्रीनगर में सोमवार को सुबह के समय सावित्री को कुत्ते ने काट लिया। जख्मी होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया कि सावित्री उनके घर में मेट है। सुबह आठ बजे जैसे ही काम करके निकली उसे कुत्ते ने दौड़ा लिया। गिरने पर काट लिया। उन्होंने बताया कि कुत्तों के आतंक से आना-जाना दुश्वार है। नगर निगम के पास हिंसक कुत्तों को रखने का कोई इंतजाम नहीं है। लोग परेशानी झेलने के लिए मजबूर हैं। वहीं, पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे।
विज्ञापन

जोगी नवादा मोहल्ले में कुत्तों के झुंड खतरा बन रहे हैं। पार्षद बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि झुंड बनाकर कुत्ते घूमते हैं। सुबह-शाम टहलना मुश्किल हो रहा है। एजाजनगर गौटिया के पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी ने कहा कि कुत्तों के चलते बच्चों और बड़ों का घर से निकलना दुश्वार हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed