फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman jumped in front of a train with her son, both died

Bareilly News: बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत

Tue, 03 Jun 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
A woman jumped in front of a train with her son, both died
पति से झगड़ा के बाद डेढ वर्ष के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला हुई मौत।
फरीदपुर।
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद नाराज महिला डेढ़ वर्ष के बेटे को लेकर घर से निकल गई। गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे कूद गई। इसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई।
मृतक महिला की बहन ने उसके पति पर आरोप लगाया है, लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव तराखास निवासी भूपेंद्र की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर कला गांव के ओमप्रकाश की बेटी अंगूरी से तीन वर्ष पहले जून में हुई थी।
विज्ञापन

भूपेंद्र अपनी पत्नी अंगूरी (20) व डेढ़ वर्ष के बेटे अजय के साथ घर में रहते थे। वह फैक्टरी में मजदूरी करके परिवार का खर्चा चलाता है।
सोमवार सुबह पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पति से नाराज होकर पत्नी अपने बेटे को गोद में लेकर घर से चली गई। सुबह करीब आठ बजे द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर पहुंची। शाहजहांपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे बच्चे को गोद में लेकर कूद गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक महिला की बहन रेखा ने उसके पति पर ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed