फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman going to a wedding died in an accident

Bareilly News: शादी में जा रही महिला की हादसे में मौत

Mon, 12 May 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
A woman going to a wedding died in an accident
आंवला। नीरज की फाइल फोटो-संवाद
आंवला।
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दंपती की बाइक टैंकर की चपेट में आ गई। इसमें बाइक सवार 38 वर्षीय महिला नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति भी घायल हो गए।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के फरीदापुर रामचरन गौटिया निवासी नीरज पति खड़ग सिंह के साथ बदायूं रोड स्थित एक गांव में अपने रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी से आ रहे थे। दोनों जैसे ही पुरैना तिराहे पर पहुंचे तो सामने से आ रहे तेल टैंकर की टक्कर से स्कूटी पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। महिला का एक पैर टैंकर की चपेट में आने से कुचल गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों से उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फरीदापुर रामचरन निवासी नीरज पति खड़ग सिंह के साथ आंवला में किराये के मकान में रहती थी। उसके पति एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। वे दोनों कहीं जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। उनके परिवार में दो बेटे, दो बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संदिग्ध हालात में महिला की मौत

ग्राम गुरसौली का मामला, जहर के सेवन का शक

बहेड़ी। ग्राम गुरसौली में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नीलम पत्नी नरेश ने किसी कारण से जहर का सेवन किया है। हालांकि जहर खाने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed