फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman died after delivery at New Life Line Hospital; family members created a ruckus alleging negligence.

Bareilly News: न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 09 Jun 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A woman died after delivery at New Life Line Hospital; family members created a ruckus alleging negligence.
फतेहगंज पश्चिमी। न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में रविवार को प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। दूसरे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन सोमवार सुबह न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल पहुंचे तो वह बंद मिला। परिजनों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव ठिरिया खेतल निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी (30) को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। उनको भिटौरा स्टेशन रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे भर्ती कराया गया। सामान्य प्रसव नहीं होने पर दोपहर एक बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद बेटे का जन्म हुआ। इस दौरान प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि चिकित्सक ने परिजनों को यह जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

देर होने पर परिजन जबरन ऑपरेशन कक्ष में घुस गए। वहां प्रसूता बेसुध मिली। परिजन प्रसूता को शाम चार बजे एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को रात में घर ले आए। सोमवार सुबह न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल पहुंचे। रामप्रकाश ने बताया कि घटना के बाद से ही अस्पताल पर ताला लगा है। सोमवार को भी वह बंद मिला। परिजनों ने अस्पताल के बाहर ही हंगामा किया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पर चिकित्सा प्रतिबंध का नोटिस चस्पा
खिरका सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने बताया कि जांच के लिए अस्पताल गए थे। गेट बंद होने के कारण अग्रिम आदेश तक चिकित्सा प्रतिबंध का नोटिस चस्पा किया है। अस्पताल पंजीकृत है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी।


संचालक ने दिया स्पष्टीकरण
न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के लिए सर्जन डॉ. रफीक अहमद को बुलाया गया था। प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने उसको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां आठ घंटे उसका इलाज भी चला था। परिजन किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर गलत आरोप लगा रहे हैं। आक्रोशित परिजन हमला भी कर सकते हैं, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल को बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed