Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman died after being electrocuted when a monkey caused a broken wire.

Bareilly News: बंदरों की धमाचौकड़ी से टूटा तार, करंट की चपेट में आई महिला की मौत

Tue, 24 Nov 2026 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Nov 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
A woman died after being electrocuted when a monkey caused a broken wire.
आंवला। नगरिया देह जब्ती गांव में बंदरों की धमाचौकड़ी से बिजली का तार टूट गया और करंट की चपेट में आकर यशोदा देवी (43) की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के शिव दयाल ने बताया कि वह परिवार सहित कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा मेले में जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच पत्नी यशोदा देवी दोपहर करीब एक बजे नहाने के लिए घर के पास दूसरे मकान में चली गईं। उस मकान के आंगन में पहुंचने पर बंदर धमाचौकड़ी मचा रहे थे।
इससे बिजली का तार टूटकर यशोदा के हाथ से लगता हुआ जमीन पर गिरा। यशोदा को झटका लगा। वह तार को अपने से दूर करने लगीं तो करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। चीख सुनकर परिजन उनको निजी वाहन से सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। यशोदा की मौत से तीन बेटियां और एक बेटा गमगीन है।
विज्ञापन

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि सीएचसी स्टाफ से मिली सूचना पर पुलिस वहां गई थी। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम या किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल रहे मासूम के दोनों पैरों पर कुत्ते ने काटा
आंवला। तहसील क्षेत्र के गांव ढकौरा में सोमवार को घर के बाहर खेल रहे साढ़े तीन वर्षीय मासूम जितिन को कुत्ते ने काट लिया। उसकी दोनों जांघों पर गहरा जख्म हुआ है।
धारा सिंह ने बताया कि गांव में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। इस कारण कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। कुत्ते खाने की तलाश में घूमते रहते हैं। एक हिंसक कुत्ता एक माह में कम-से-कम छह लोगों पर हमला कर चुका है। बेटा जितिन रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान हिंसक कुत्ते ने उसको भी काट लिया। चीख सुनकर परिजन बाहर आए और घायल जितिन को सीएचसी ले गए। घाव बढ़ा होने के कारण वहां मौजूद डॉ. विकास यादव ने बच्चे के एंटी रेबीज सीरम लगाया। कुछ देर बाद जितिन को घर भेज दिया गया। धारा सिंह ने बताया कि वह ग्राम प्रशासक से कुत्तों को पकड़वाने की मांग करेंगे।
सोमवार को लगीं 85 एआरवी
सीएचसी प्रभारी डॉ. विनय पाल और चिकित्सक डॉ. विकास यादव ने बताया कि सीएचसी में सोमवार को कुत्ता, बंदर और बिल्ली के हमलों में घायल 85 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गईं। इनमें से 40 लोग ऐसे थे, जो सोमवार को ही हमलों में घायल हुए थे। डॉ. विनय यादव ने बताया कि रोज औसतन 50 लोग एआरवी लगवाने आते हैं।

वर्जन
नगर पालिका आंवला और वन विभाग की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। अभियान चलाकर बंदरों और कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। इसका निर्देश पालिका प्रशासन को दिया गया है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एआरवी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। - सुशील कुमार मिश्र, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed