फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A wild animal hunted a bull in Chena village, footprints seen in Devraniyan

Bareilly News: चेना गांव में वन्यजीव ने किया सांड़ का शिकार, देवरनियां में दिखे पगचिह्न

Sun, 27 Apr 2025 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A wild animal hunted a bull in Chena village, footprints seen in Devraniyan
नवाबगंज। क्षेत्र के गांव चेना में शनिवार को वन्यजीव ने एक सांड़ का शिकार कर लिया। वहीं, देवरनियां गांव में प्रसादीलाल के खेत में भी वन्यजीव के पगचिह्न मिले हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र में पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी देर तक तलाश की मगर वन्यजीव का पता नहीं चल पाया। टीम ने ग्रामीणों से सतर्क करते हुए खेतों की ओर समूह में जाने की अपील की है।
विज्ञापन

बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव के किसान अरविंद कुमार को बीते दिनों वन्यजीव ने घायल कर दिया था। एक दिन पहले भी खेतों में चहलकदमी करते वन्यजीव का वीडियो वायरल हुआ था। मौके पर पहुंची डीएफओ दीक्षा भंडारी ने टीम को ड्रोन से वन्यजीव की तलाश करने के लिए कहा था मगर, अब तक इस दिशा में प्रयास शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को चेना गांव में वन्यजीव ने सांड़ को निवाला बना लिया। वहीं, देवरनियां गांव में प्रसादीलाल के खेत में वन्यजीव के पगचिह्न दिखने की सूचना पर भीड़ जुट गई। डर की वजह से ग्रामीण खेतों की ओर नहीं जाना चाहते। ग्रामीणों ने टीम से वन्यजीव को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। सूचना सेवानिवृत अमीन लालाराम गंगवार ने बीट प्रभारी अकबर अली को दी। फिलहाल टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed