फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A wholesaler billed 600 Allegra tablets in the name of his nephew's medical store.

Bareilly News: थोक कारोबारी ने भांजे के मेडिकल स्टोर के नाम से काटा 600 टेबलेट एलेग्रा का बिल

Thu, 27 Nov 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
A wholesaler billed 600 Allegra tablets in the name of his nephew's medical store.
बरेली। गली नवाबान स्थित लखनऊ ड्रग एजेंसी के मनोज कुमार खंडूजा के मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। उनके भांजे के मेडिकल स्टोर के नाम से 600 टेबलेट नकली एलेग्रा-120 एमजी की बिक्री का बिल काटे जाने की बात सामने आई है। उधर, पूर्व में हुई शिकायत पर बुधवार को कमिश्नर ने सहायक आयुक्त औषधि को तलब किया। प्रकरण को समझकर उचित कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पिछले महीने आगरा के बंसल, हे मां मेडिकल एजेंसी और अन्य से शहर में नकली दवाओं की आपूर्ति का मामला सामने आया था। इस पर आरोपियों पर प्रारंभिक कार्रवाई हुई है। सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। गली नवाबान स्थित लखनऊ ड्रग एजेंसी का लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है। इसके विरोध में प्रोपराइटर मनोज कुमार खंडूजा ने कमिश्नर के यहां प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार ने बताया कि कमिश्नर के यहां मनोज कुमार खंडूजा का भांजा रजत कृपलानी और उसकी मां आई थीं। कमिश्नर ने प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लखनऊ ड्रग एजेंसी ने बहेड़ी स्थित जगदीश मेडिकल स्टोर को भी आगरा के बंसल मेडिकल एजेंसी के यहां से खरीदी गई नकली एलेग्रा-120 एमजी की सप्लाई दी है। शुरुआती जांच में लखनऊ ड्रग एजेंसी से एलेग्रा की 5,650 टेबलेट मिली थीं। इसमें से उसने 600 टेबलेट का बिल जगदीश मेडिकल स्टोर के नाम काट रखा है। इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मनोज कुमार खंडूजा के सगे भांजे रजत के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि जगदीश मेडिकल स्टोर पर जाकर औषधि निरीक्षक उर्मिला ने जांच की है। औषधि निरीक्षक ने उन्हें बताया है कि रजत ने अपने मामा के यहां से 600 टेबलेट एलेग्रा-120 एमजी खरीदने की बात स्वीकार की है, जबकि पहले इन्कार कर रहा था। सहायक आयुक्त ने बताया कि लखनऊ ड्रग एजेंसी और जगदीश मेडिकल स्टोर की जांच पूरी होने के बाद वह कमिश्नर को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed