फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A wall was built on the road... the complaint is looking for a solution.

Bareilly News: सड़क पर बना दी दीवार... समाधान की राह तलाश रही फरियाद

Wed, 05 Feb 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
A wall was built on the road... the complaint is looking for a solution.
बरेली। नगर निगम का संभव समाधान दिवस रस्म अदायगी साबित हो रहा है। शिकायत लेकर पहुंचे छोटी विहार निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक व्यक्ति ने सड़क पर दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की तो निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। अफसर चाय-नाश्ता कर लौट आए। 23 जनवरी को लगाई गई रिपोर्ट में मामला बीडीए पर डाल दिया।
विज्ञापन

समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को संभव समाधान दिवस में पहुंचकर उन्होंने दोबारा गुहार लगाई। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने जेई से बात की। बोले- दोबारा टीम मौके पर जाएगी और समाधान कराएगी। ध्रुव एन्क्लेव में कस्तूरबा स्कूल से काली मंदिर तक 200 मीटर सड़क नहीं बनने से 50 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद एस्टीमेट बना और टेंडर निकल गए। अब कहा जा रहा है कि दो महीने और लगेेंगे।
विज्ञापन

आरटीआई एक्टिविस्ट मुहम्मद खालिद जीलानी ने शिकायत में कहा कि मोहनपुर स्थित नगर निगम के मॉडर्न स्लॉटर हाउस में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसलिए नगर निगम और निजी ऑपरेटर के बीच अनुबंध रद्द होना चाहिए। नगर आयुक्त सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को सुना और समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामले भी आए

- टैक्स के दो-दो बिल : हजियापुर निवासी नूरजहां खलील ने कहा कि उनके नाम पर दो आईडी बनी हैं। दिसंबर में शिकायत की थी, पर समाधान नहीं हुआ। अब टैक्स के दो बिल आ रहे हैं।
- मंदिर पर भी लगा दिया टैक्स : संजयनगर में विश्व जागृति मिशन के मंदिर पर भी 45 हजार रुपये टैक्स लगा दिया गया। मिशन के सचिव पवन अरोरा ने यह मुद्दा उठाया। उन्हें सुधार का आश्वासन मिला।

- 12 साल तक टैक्स नहीं मांगा, अब जारी किया नोटिस : स्टेशन रोड निवासी दीपा सिंह के पास 12 साल गृहकर का बिल नहीं पहुंचा। अब सीधे 1.83 लाख रुपये जमा करने के लिए नोटिस पहुंच गया। दीपा के पति वीरेंद्र सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज कराई।


- ज्यादा लगा दिया कर : मोहल्ला शाहाबाद निवासी मुनाफ ने बताया कि उनकी मां नजमा फराद के नाम 47.63 वर्गगज का मकान है, लेकिन टैक्स 876.42 वर्गमीटर मकान का भेजा गया है। वह कर कैसे जमा करें?- नाली से नहीं हटा अवैध कब्जा : सुरेश शर्मा नगर निवासी रोडवेज के सेवानिवृत्त स्टेशन इंचार्ज सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि एक व्यक्ति ने नाली बंद कर दी। नगर निगम की टीम गई, पर उसे लौटा दिया गया। वह नगर आयुक्त से भी मिले थे। तब कहा गया था कि पुलिस को संग भेजा जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

--
संभव समाधान दिवस पर जो शिकायतें आईं, सभी का समयबद्ध निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं। कुछ मामलों का तत्काल समाधान कराया गया है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed