Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A villager committed suicide after being refused liquor.

Bareilly News: शराब पीने से किया मना तो ग्रामीण ने दी जान

Sun, 12 Oct 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
A villager committed suicide after being refused liquor.
भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम शेखापुर में शराब पीने से मना करने पर पति का पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके चलते 35 वर्षीय अजय कुमार तिवारी ने शुक्रवार देर रात गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के शव का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम शेखापुर में शुक्रवार देर रात शराब पीने को लेकर अजय कुमार तिवारी का उसकी पत्नी से कलह हो गया। इससे नाराज होकर गांव के बाहर जाकर उसने पेड़ पर फंदा लगा ली। अजय को एक पांच बेटा है। वह बाहर रहकर मजदूरी कार्य करता था। सूचना पर पहुंची थाना भुता की पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। ग्रामीणों ने बताया कि अजय कुमार शराब पीने का आदि था। शराब के नशे में होकर परिजनों व पत्नी से झगड़ा करता रहता था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम व कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed