फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A three-member team has launched an investigation into St Andrews School.

Bareilly News: सेंट एंड्रयूज स्कूल के खिलाफ तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

Fri, 20 Feb 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 20 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A three-member team has launched an investigation into St Andrews School.
बरेली। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार के निर्देश पर सुभाषनगर क्षेत्र में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित सेंट एंड्रयूज स्कूल (डमी स्कूल) की ओर से तीन विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र रोकने के मामले की जांच शुरू हो गई है। डीआईओएस और बीएसए के स्तर से गठित तीन सदस्यी समिति को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच समिति में दो खंड शिक्षा अधिकारियों और एक विद्यालय के शिक्षक को शामिल किया गया है। टीम ने बृहस्पतिवार को सेंट एंड्रयूज स्कूल पहुंचकर परिसर का निरीक्षण किया। स्कूल के संचालन से जुड़े दस्तावेजों, मान्यता संबंधी प्रपत्रों और विद्यार्थियों के प्रवेश रिकॉर्ड को खंगाला। पहले दिन स्कूल प्रबंधन ने जांच अधिकारियों के समक्ष जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किया। जांच टीम ने अब शुक्रवार को दोबारा स्कूल जाकर दस्तावेजों की पड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed