फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A teenager who returned after meeting her lover committed suicide by hanging herself

Bareilly News: प्रेमी से मिलकर लौटी किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 26 Aug 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
A teenager who returned after meeting her lover committed suicide by hanging herself
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 15 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार शाम युवक की मां उनके घर आई और धमकाते हुए उनकी बेटी से बोली कि आत्महत्या कर लो। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा।
विज्ञापन

वहां बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसमें फंदा लगाने (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई है।
पुलिस की जांच में पता लगा कि पड़़ोसी युवक हैदराबाद में नौकरी करता है। उसका इस किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग था। युवक हैदराबाद से 17 अगस्त की शाम को लखनऊ पहुंचा था। किशोरी भी 18 अगस्त को वहां निकल गई। वह 19 की शाम को घर लौट आई थी। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed