{"_id":"689667d7e0f2a454bd0f8a06","slug":"a-teenager-going-to-attend-a-funeral-died-in-an-accident-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2282-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंतकाल में शामिल होने जा रहे किशोर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंतकाल में शामिल होने जा रहे किशोर की हादसे में मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक हाफिज रियाज एवं घायल पड़ा इमाम
इमाम गंभीर घायल, मुख्य चौराहे की नजदीक की है घटना
शाही। इमाम के साथ इंतकाल में शामिल होने घर जा रहे किशोर की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। इसमें गंभीर घायल बाइक चालक इमाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे शेरगढ़ रोड पर कस्बे के मुख्य चौराहे के नजदीक की है। ग्रामीणों ने बताया कि मथुरा की तहसील छाता के गांव विशंभरा निवासी मुकीम अहमद थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विशंभरा में निवास करते हैं। वह शेरगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटगांव के मजरा नूर मोहम्मद गौटिया स्थित मस्जिद में इमाम का कार्य करते हैं। उनके साथ वहीं का 14 वर्षीय हाफिज रियाज भी उनके कार्य में सहयोग के लिए रहता था। यहीं पर वह कक्षा सात का छात्र था। इमाम मुकीम अहमद के परिवार में किसी का इंतकाल होने पर हाफिज रियाज के साथ वह मथुरा जा रहे थे। कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंचने से करीब 300 मीटर पहले सामने से आ रही कार से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठा 14 वर्षीय हाफिज रियाज के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने सड़क पर घायल पड़े इमाम मुकीम अहमद को अस्पताल भेजा, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक हाफिज रियाज पांच भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। सूचना मिलते ही नूर मोहम्मद गौटिया के कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
तीन घंटे में ही हाफिज ने सुनाया था कुरान
इसी वर्ष 20 जनवरी को रमजान महीने में हाफिज रियाज ने नूर मोहम्मद गौटिया की मस्जिद में ग्रामीणों के समक्ष याद करके पूरा कुरान शरीफ तीन घंटे में ही सुना दिया था। इस खुशी में ग्रामीणों ने चंदा करके हाफिज रियाज को बाइक गिफ्ट में दी थी। इसी बाइक से शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हाफिज रियाज की मौत हो गई। शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि घटना के संबंध किसी ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
-- -- -
कार ने सामने से बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
हाफिजगंज। बरेली की ओर से आ रही कार ने शुक्रवार दिन में बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। थाना बिथरी चैनपुर के गांव रामनगर निवासी राकेश अपने मित्र राजू के साथ पीलीभीत में पेंटिंग का काम करते हैं। शुक्रवार 5:30 बजे के समय पीलीभीत से आते समय थाना हाफिजगंज क्षेत्र में बरेली पीलीभीत हाईवे पर बरेली की ओर से आ रही कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद