{"_id":"69e817afa149a9349a0d848a","slug":"a-teenage-car-driver-overtook-a-truck-which-went-out-of-control-and-overturned-bareilly-news-c-346-1-ba11019-151867-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार चालक किशोर ने ट्रक को किया ओवरटेक, ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार चालक किशोर ने ट्रक को किया ओवरटेक, ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
Wed, 22 Apr 2026 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह 6:00 बजे कार चालक किशोर ने ट्रक को ओवरटेक किया। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक मौके से भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, गांव पीपलसाना चौधरी निवासी 16-17 वर्षीय किशोर कार चलाना सीख रहा था। वह ओवरब्रिज से होकर बहेड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में कार चालक ने रुद्रपुर की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया। इस दौरान कार, ट्रक में लग गई। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से ओवरब्रिज की रेलिंग टूटकर सड़क पर गिर गई।
गमीमत रही कि ट्रक चालक की जान बच गई। कार भी पलटी लेकिन उसका एयरबैग खुलने से कार चालक किशोर सुरक्षित रहा। पुलिस ने ट्रक चालक फिरोजाबाद के थाना कोल्हापुर के टूंडला निवासी भूरी सिंह को हिरासत में लिया है। कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है इसलिए कार्रवाई रोक दी गई है।