फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl found with boyfriend in restaurant cabin father thrashes them both in bareilly

Bareilly News: रेस्टोरेंट के केबिन में प्रेमी के साथ मिली छात्रा, पिता ने दोनों को जमकर पीटा

Sat, 21 Feb 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 21 Feb 2026 02:44 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ रेस्टोरेंट में पहुंची। इसी दौरान उसके पिता वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे गुस्साए पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
girl found with boyfriend in restaurant cabin father thrashes them both in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

फरीदपुर कस्बे में बरेली-शाहजहांपुर मार्ग के किनारे विद्युत उपकेंद्र के पास बने पिज्जा प्वाइंट के केबिन में छात्र-छात्रा आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके पर पहुंचे छात्रा के पिता ने जमकर हंगामा किया। दोनों की पिटाई भी की गई। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हंगामे के बाद संचालक पिज्जा प्वाइंट पर ताला लगाकर भाग गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे छात्र-छात्रा केबिन में मौजूद थे। इसी दौरान यहां पहुंचे छात्रा के पिता ने हंगामा कर दिया। बेटी व उसके प्रेमी को जमकर पीटा। इससे छात्र के हाथ से खून बहने लगा। हंगामा होता देख भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को कॉल की तो पुलिस ने परीक्षा ड्यूटी में व्यस्त होने की बात कही। हंगामे के दौरान छात्र की मां भी पहुंच गई। बदनामी के चलते छात्र ने पिज्जा प्वाइंट की छत से कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। मौके पर मौजूद मां ने उसे समझाकर रोका।
विज्ञापन


बाद में दोनों अपने-अपने माता-पिता के साथ घर चले गए। पिज्जा प्वाइंट का संचालक मौके से भाग गया। छात्रा व छात्र अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों फरीदपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि हंगामे और मारपीट के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटे के हिसाब से वसूलते हैं रुपये
फरीदपुर कस्बे के साथ ही हाईवे के किनारे व अन्य जगहों पर होटल व रेस्टोरेंट के नाम पर पर्दे लगाकर केबिन बना दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रेमी युगल को घंटे के हिसाब से ये केबिन उपलब्ध कराए जाते हैं। पूरी प्राइवेसी देने के नाम पर संचालक मोटी रकम वसूलते हैं। कई जगह अनैतिक काम भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed