फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A stranger entered Nida's house, she said she showed a knife.

Bareilly News: निदा के घर में घुसा अजनबी, बोलीं- चाकू दिखाया

Thu, 20 Nov 2025 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
A stranger entered Nida's house, she said she showed a knife.
बरेली। आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने एक्स पर पोस्ट कर अपने घर में अजनबी के घुसने और चाकू दिखाने का आरोप लगाया है। निदा ने जेल में बंद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के समर्थकों से जान का खतरा जताते हुए अजनबी की फुटेज वायरल की है। हालांकि, पुलिस युवक को स्मैकिया बता रही है।
विज्ञापन

निदा ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे वह छत पर थीं। जीने के सहारे एक 23 साल का लड़का थैला लेकर उनके घर में घुस आया। उसने घर से निकल रही घरेलू सहायिका से उनके बारे में पूछा। शोर सुनकर वह कमरे से निकलीं और डंडा लेकर उसे भगाने की कोशिश की। वह बार-बार थैले में हाथ डाल रहा था। थोड़ी देर में उसने थैले से छुरी निकालकर उन पर हमला करने की कोशिश की। परिवार के लोग जुटे तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। निदा ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। निदा ने तौकीर रजा, अपने पति शीरान रजा और ससुराल वालों से जान का खतरा जताया है। बताया कि एक्स पर उनकी शिकायत के बाद पुलिस से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

निदा खान के पास पर्याप्त सुरक्षा : पुलिस
मामले की जांच के बाद बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि युवक स्मैकिया था। ऐसे लोग श्यामगंज से गंगापुर तक घूमते रहते हैं। फुटेज देखकर लगता है कि वह आराम करने के लिए कोई एकांत स्थान खोज रहा था। हालांकि, निदा खान के घर के अंदर भी सीसी कैमरे लगे हैं, लेकिन उन्होंने पुलिस को अंदर की फुटेज नहीं दी। उनके पास गनर व होमगार्डों की सुरक्षा पहले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन







आरोप : आय का साधन नहीं, आतंकियों से हैं संबंध



निदा खान ने अपने पत्र के जरिये गंभीर आरोप लगाए। उनके मुताबिक तौकीर रजा खां और उनके परिवार के पास आय का कोई साधन नहीं है। फिर भी इन लोगों के पास अकूत संपत्ति है। मौलाना तौकीर का संबंध आतंकी संगठनों से है। इस कारण मौलाना अक्सर भड़काऊ बयान देते हैं। निदा खान ने मौलाना और उनके परिवार की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed