फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A rogue caught the hand of a teenager in public, when she protested, the other one threw boiling oil on her

Bareilly News: शोहदे ने सरेराह पकड़ा किशोरी का हाथ, विरोध पर दूसरे ने फेंक दिया खौलता तेल

Sun, 13 Apr 2025 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
A rogue caught the hand of a teenager in public, when she protested, the other one threw boiling oil on her
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम शोहदे ने सरेराह किशोरी का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर शोहदे ने मोमोज के ठेले पर कड़ाही में खौलता तेल किशोरी पर फेंक दिया। गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गांव निवासी किशोरी पड़ोसी के घर लड्डू गोपाल को लेने गई थी। लौटते समय रास्ते में नन्हे ने उसका हाथ पकड़कर रोक लिया। किशोरी ने विरोध किया तो नन्हे के साथी अंकित ने पास में खड़े मोमोज के ठेले पर कड़ाही में उबल रहे तेल को उसके ऊपर फेंक दिया। खौलता तेल किशोरी की गर्दन और हाथ पर पड़ा तो वह झुलस गई।
विज्ञापन

शोहदों ने गला दबाकर किशोरी की हत्या करने की कोशिश भी की। शोर मचने पर जब लोग जुटने लगे तो दोनों भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। वहां से किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छेड़खानी का मामला नहीं है। दोनों परिवारों में एक साल से रंजिश है। इनमें मारपीट व झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार को झगड़े के दौरान युवक ने किशोरी पर कड़ाही का तेल फेंक दिया। दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर हिरासत में लिया है। - मेविश टॉक एएसपी/थाना प्रभारी, फतेहगंज पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed