फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A report was filed against two quacks for wrong treatment

Bareilly News: गलत इलाज पर दो झोलाछापों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Jun 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against two quacks for wrong treatment
फतेहगंज पूर्वी। गलत इलाज करने पर एसएसपी के आदेश पर दो झोलाछापों केके राय और परवेज सिद्दीकी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बे के ओमप्रकाश ने एसएसपी को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि उन्होंने कस्बे के दो झोलाछापों से इलाज कराया था। उनके द्वारा गलत इलाज से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उन्होंने दोनों झोलाछाप की शिकायत अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली से की थी, जिसके उपरांत बरेली से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण भी किया। थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की गई। परेशान होकर ओमप्रकाश ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed