फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A report was filed after one year in the case of suspicious death of a villager

Bareilly News: ग्रामीण की संदिग्ध मौत के मामले में एक साल बाद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A report was filed after one year in the case of suspicious death of a villager
बहेड़ी। सुकटिया याकूबगंज में एक महिला के पति की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक साल बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता मुन्नी पत्नी शरीफ अहमद ने बताया कि उसकी बेटी ने पिछले साल 23 मार्च को गांव सुकटिया याकूबगंज के नसीम और मुस्तकीम के खिलाफ थाना बहेड़ी में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग पीड़िता के परिवार से रंजिश मानने लगे और लगातार धमकियां देने लगे। पिछले साल 26 मार्च की रात आरोपी नन्हे उर्फ बाबू, मो. उमर उर्फ कलुआ, रहीस अहमद और राजू ने पीड़िता के घर में घुसकर मुन्नी और उनकी बेटी आरफा के साथ मारपीट की। इसके बाद ग्राम प्रधान अरशद मलिक ने साजिश के तहत लईक अहमद और तौसीफ को शरीफ अहमद को चौकी बुलाने भेजा। शरीफ घर से गया, लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। पिछले साल तीन अप्रैल को दोपहर में पुलिस ने मृतक शरीफ अहमद के फोन से उसके भतीजे रफीक अहमद को कॉल किया और पूछा कि यह नंबर किसका है, जब रफीक ने बताया कि यह शरीफ अहमद का फोन है, तो पुलिस ने बताया कि शरीफ अहमद की मौत हो चुकी है।

पीड़िता का आरोप है कि थाने की पुलिस ने ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर ली थी, जिसके चलते उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed