{"_id":"6920cf0d1bfd39093b0f640e","slug":"a-report-has-been-filed-regarding-the-death-of-a-woman-after-a-house-burglary-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105805-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में चोरी के बाद महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में चोरी के बाद महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नवाबगंज। घर में चोरी के बाद महिला की सदमे में मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के बेटे छत्रपाल ने शुक्रवार को पुलिस थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर में थाना क्षेत्र हाफिजगंज के सुंदरी गांव की 65 वर्षीय अमरहा देवी 20 नवंबर की रात नवाबगंज कस्बे में ही अपने एक रिश्तेदारी में शादी में भात मांगने की रस्म अदा करने गई थी। बुधवार की अलसुबह अमरहा देवी, बेटे छत्रपाल की पत्नी सुनीता देवी के साथ लौटी तो उनके मकान के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने देखा तो कमरे में रखा सामान, दो जोड़ी पायल और साड़ियां चोर चोरी कर ले गए थे।
सुनीता देवी ने बताया कि घर में चोरी की बात सुनकर अमरहा देवी के सीने में दर्द उठा और उनकी कुछ देर में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मामले की जांच कर लौट गई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद