{"_id":"68cf10307604e0941c0d82c0","slug":"a-report-has-been-filed-on-the-chief-ministers-orders-regarding-the-murder-of-a-christian-woman-bareilly-news-c-4-vns1074-729924-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुख्यमंत्री के आदेश पर ईसाई महिला की हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुख्यमंत्री के आदेश पर ईसाई महिला की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सवा महीने पहले अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए थे सगे भाई और भाभी, संपत्ति विवाद में दूसरी बहन ने की थी शिकायत, शव का बिगड़ गया था हुलिया
बरेली। करीब सवा महीने पहले हुई ईसाई महिला की मौत के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर बारादरी थाने में सगे भाई समेत परिवार के ही छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उस वक्त जिला अस्पताल में महिला का शव लेकर आए भाई और भाभी मौत की पुष्टि होने पर भाग गए थे। महिला की बहन ने हत्या का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
ग्रीन पार्क निवासी ब्रोनिका स्पेंसर ने सीएम योगी को पत्र देकर शिकायत की थी कि उनकी सगी बहन ब्लोसम स्पेंसर उनके भाई फाइक एन्क्लेव निवासी बेंजामिन स्पेंसर के पास रहकर अपना इलाज करा रही थीं। उस दौरान उनकी बहन विजिट स्पेंसर, बहनोई विकास यादव, भाई बेंजामिन स्पेंसर, उसकी पत्नी सुनैना, बेंजामिन का पुत्र ब्लेसन स्पेंसर और सुनैना के पिता गफ्फार मसीह ब्लोसम की पिटाई करते थे। आरोप है दस अगस्त को ब्लोसम स्पेंसर का शव लेकर उनका भाई बेंजामिन व भाभी सुनैना जिला अस्पताल पहुंचीं। वहां ब्लोसम को भर्ती कराने का प्रयास किया। अस्पताल के स्टाफ ने मृत बताकर भर्ती करने से मना कर दिया तो सुनैना और बेंजामिन ब्लोसम का शव छोड़कर अस्पताल से भाग गए।
सूचना पर ब्रोनिका अपने पति लोकेश के साथ वहां पहुंचीं। ब्लोसम के शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ब्रोनिका ने अपने भाई, भाभी, भाभी के पिता, भतीजे और बहन-बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सीएम से शिकायत की। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
स्पेंसर परिवार में पहले से चल रही मुकदमेबाजी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्पेंसर परिवार में बेशकीमती संपत्ति को लेकर काफी पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। इससे पहले वर्ष 2024 में बारादरी थाने में सुनैना ने अपनी ननद ब्रोनिका, उनके पति लोकेश व अन्य लोगों पर पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब ब्रोनिका ने इन लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।