फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A record 790 samples as soon as the new team takes charge

नई टीम के कमान संभालते ही रिकार्ड 790 सैंपल

Tue, 14 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
A record 790 samples as soon as the new team takes charge
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कम सैंपल होने पर नोडल अफसर नवनीत सहगल ने जताई थी नाराजगी
विज्ञापन

सैंपलिंग बढ़ाने के लिए छह नए सैंपल कलेक्शन सेंटर भी बनाए गए

बरेली। नए नोडल अधिकारी डा. एसके गर्ग के नेतृत्व में नई टीम के कमान संभालते ही सोमवार को जिले में रिकार्ड 790 कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग की गई है। अभी तक यह आंकड़ा 200 से 250 सैंपल प्रतिदिन पर ही झूल रहा था। कम सैंपलिंग की वजह से टेस्टिंग के मामले में जिला प्रदेश में हाशिए पर जा पहुंचा था। नोडल अफसर नवनीत सहगल ने भी कम सैंपलिंग पर अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने 500 से 600 सैंपल प्रतिदिन कराने का लक्ष्य दिया था। लेकिन नई टीम ने सोमवार को रिकार्ड 790 संदिग्धों के सैंपल कराकर लक्ष्य को लांघ दिया है।
कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल लेने में पिछड़ रहे बरेली में अब सैंपलिंग के ग्राफ में सुधार होना शुरू हुआ है। नोडल अफसर नवनीत सहगल की नाराजगी के बाद सोमवार को सीएमओ ने नई टीम को कमान सौंपी है। पहले ही दिन सैंपलिंग का आंकड़ा 800 के करीब जा पहुंचा है। छह नए सैंपलिंग केंद्र भी बनाए गए हैं। अगर किसी को संक्रमण की आशंका है तो वह सेंटर पर जाकर सैंपल दे सकता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तेजी से संक्रमितों की पहचान जरूरी है। जिसे देखते हुए शासन ने सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए थे। बीते दिनों सैंपलिंग कम होने पर दो जुलाई की रिपोर्ट में बरेली सूबे के सभी जिलों की रैंकिंग में 73वें पायदान पर था। हाल ही में नोडल अफसर नवनीत सहगल ने भी मामले को गंभीरता से लेकर अफसरों को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को नई टीम ने कोरोना की बाबत कमान संभाल ली और सैंपलिंग का ग्राफ में भी तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। दो से ढाई सौ से के बीच दर्ज हो रहा सैंपल का आंकड़ा बढ़कर 790 तक पहुंचने से अफसरों ने भी जल्द ही बरेली की रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद जताई है। नोडल अधिकारी डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि सोमवार को वह खुद 300 बेड अस्पताल में मौजूद रहे। ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेने के लिए एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही पांच सौ सैंपल प्रतिदिन का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

चार सीएचसी पर लिए जा रहे हैं सैंपल

सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि सैंपलिंग को बढ़ाने के लिए मीरगंज, मझगवां, बहेड़ी और कुआटांडा सीएचसी पर भी अब सैंपल लिए जाने लगे हैं। तीन सौ बेड अस्पताल, जिला अस्पताल में भी सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में ट्रूनाट मशीन से भी संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल की जांच की जा रही है। अगर किसी को संक्रमण की आशंका है तो वह इन केंद्रों पर पहुंचकर सैंपल दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक को सौंपी सर्विलांस प्रभारी की जिम्मेदारी

बरेली। सोमवार को कोरोना के बाबत व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाने के लिए नई टीम गठित की गई। इसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके गर्ग को नोडल अफसर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को सर्विलांस प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है। सर्विलांस प्रभारी का कार्यों में सहयोग डिविजनल सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह करेंगे। कोरोना के सूचनाओं को अपडेट करने की जिम्मेदारी आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed