फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A rat entered the substation, electricity supply in Civil Lines was disrupted for two hours

Bareilly News: उपकेंद्र में घुसा चूहा, दो घंटे गुल रही सिविल लाइंस की बिजली

Tue, 24 Jun 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A rat entered the substation, electricity supply in Civil Lines was disrupted for two hours
बरेली। सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन में चूहा घुसने से सोमवार को फाल्ट हो गया। इस कारण दो घंटे तक उपकेंद्र बंद रहा। कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु की। इसके अलावा पॉश इलाकों से लेकर अन्य बस्तियाें तक लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। कृष्णा नगर, बानखाना, सिटी स्टेशन, मॉडल टाउन, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, घेर जाफर खां, सूफी टोला, रामगंगानगर आवासीय योजना और हजियापुर के उपभोक्ता परेशान रहे। रात में हुई तेज बारिश के दौरान भी उपकेंद्रों से कटौती की गई। हालांकि, दो से तीन घंटे बाद आपूर्ति दोबारा सुचारु हो गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के डियू उड़ने से सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से जुड़े कटरा चांद खां में तड़के चार बजे बिजली गुल हो गई। मरम्मत के बाद दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। सुभाषनगर उपकेंद्र से पोषित इफको कॉलोनी और विवेक विहार में भी ट्रांसफार्मर के कारण लाे वोल्टेज की समस्या रही। ट्रांसफार्मर से एक फेस पास नहीं हो पाने से भी दिक्कत रही। बिजली निगम ने वहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को सुचारु कराया।
विज्ञापन


इन इलाकों में हुए लोकल फाल्ट
कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े इलाके में सुबह सात से नौ बजे तक, हकीम खुर्शीद वाली गली में बंच केबल में आग लगने से शाम 6:12 से 7:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से पोषित खुर्रम गौटिया में भी शाम 6:45 से रात आठ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र से जुड़े कैंट स्टेशन रोड पर सुबह 5:22 से शाम आठ बजे तक, सुभाषनगर से जुड़े नेकपुर में शाम पांच से छह बजे तक पोल में करंट आने से बिजली आपूर्ति को बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed