फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A prisoner committed suicide by hanging himself in the central jail

Bareilly News: केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 18 Jul 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
A prisoner committed suicide by hanging himself in the central jail
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर बैरक के बरामदे में एंगल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लखीमपुर खीरी जिले के गोला इलाके का निवासी था और चार साल से जेल में बंद था, जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को बुला लिया। शाम ढले तक कैदी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन

गोला के गांव जगन्नाथपुर निवासी 32 वर्षीय मुकेश कुमार के लिए 23 सितंबर 2021 को लखीमपुर खीरी में एडीजे स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह कुछ समय लखीमपुर खीरी जेल में रहा। वर्ष 2022 से उसे केंद्रीय कारागार बरेली शिफ्ट कर दिया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक जेल के अस्पताल चक्र परिसर में छह व सात नंबर बैरक में मानसिक रोगियों को रखा जाता है। इन्हीं में मुकेश कुमार भी बंद था। जेल आने के बाद से वह अवसाद से जूझ रहा था। इसलिए उसकी मानसिक रोग की दवा चल रही थी।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे करीब मुकेश सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाकर बैरक के पिछले हिस्से में चला गया। वहां वह गमछे के सहारे लोहे के एंगल से फंदे से लटक गया और उसकी मौत हो गई। करीब आधा घंटा बाद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे फंदे से उतारकर जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया। इज्जतनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया, पोस्टमार्टम शुक्रवार को होने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जेल से छूटने की नहीं थी उम्मीद
यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट के केस में उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदियों को अपील से पेरोल व रिहाई की गुंजाइश बेहद कम होती है। माना जा रहा है कि मुकेश भी यह बात मन ही मन मान बैठा था कि उसका जीवन जेल की कोठरी के भीतर ही खत्म हो जाएगा। जेल प्रशासन स्थानीय चिकित्सकों के साथ ही मानसिक अस्पताल के विशेष चिकित्सकों से उसका उपचार करवा रहा था। वह बहकी हुई बातें करता था, हालांकि वह आत्महत्या कर लेगा, इस बारे में जेल प्रशासन ने भी कयास नहीं लगाया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों को बुलाकर वस्तुस्थिति बताई गई है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही जेल प्रशासन आंतरिक जांच भी करेगा। ड्यूटी पर किसकी तैनाती थी, यह स्पष्ट करने के साथ ही जांच में आरोप तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed