फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A pickup full of buffaloes overturned on a student, killing her.

Bareilly News: भैंसों से भरी पिकअप छात्रा पर पलटी, मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A pickup full of buffaloes overturned on a student, killing her.
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के बंजरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा पर पीछे से आ रही भैंसों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लालू नगला निवासी छात्रा मुस्कान (16) मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

रामपुर की तहसील बिलासपुर में शनिवार को पशुओं का बाजार लगता है। क्षेत्र के लोग पिकअप में मवेशी लादकर बेचने जाते हैं। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा मुस्कान सुबह आठ बजे घर से बंजरिया स्थित झुन्नालाल स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकली थी। जैसे ही वह बंजरिया मोड़ के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही भैंसों से लदी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर मुस्कान के ऊपर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर उसे वाहन के नीचे से निकाला, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में तीन भैंसें लदी थीं। मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किसान नेता विमल सिंह ने बताया कि बंजरिया मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed