फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man troubled by land mafia tried to commit suicide in SSP office bareilly

Bareilly News: पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा, शख्स ने एसएसपी दफ्तर में की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 05 Jul 2024 06:50 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2024 06:50 AM IST
सार

बरेली में एक शख्स बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचा। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
man troubled by land mafia tried to commit suicide in SSP office bareilly
पीड़ित रूपकिशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भूमाफिया से परेशान दंपती को इज्जतनगर थाना पुलिस टरकाती रही। इससे परेशान होकर पति-पत्नी बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। वहां पति ने साथ में लाई बोतल का पेट्रोल अपने ऊपर छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया। बैकफुट पर आई इज्जतनगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


सुमन और रूपकिशोर दोपहर के वक्त एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उस वक्त यहां एसपी यातायात, एसपी क्राइम व अन्य अधिकारी शिकायतें सुन रहे थे। मौका देखकर रूपकिशोर ने कपड़ों में छिपाकर लाई बोतल निकालकर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने लगा। उसकी हरकत देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अग्निशमन विभाग के सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और बोतल छीन ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि रूपकिशोर बिल्कुल ठीक है। वहां उसके कपड़े बदलवाए गए। एसपी यातायात शिवराज ने रूपकिशोर से बात कर उसका पक्ष जानने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन पहले थाने में दी थी तहरीर, भटक रहा था दंपती
रूपकिशोर ने बताया कि 20 साल से वह अपने मकान में रह रहे हैं। पड़ोसी राजन वाल्मीकि अपने गुर्गों के जरिये प्लॉट और मकानों पर कब्जे करता है। पिछले महीने राजन वाल्मीकि, उसका भाई दीपक, भाभी रचना, उसकी पत्नी बेबी, पुत्री पलक, भतीजी गुल्लो व बलराज शर्मा जबरन उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने उन्हें पीटकर घर की दीवार हिला दी। फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की। 

राजन ने मकान कब्जाने की धमकी दी और उनके कपड़े फाड़ दिए। बताया कि 27 जून को इज्जतनगर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राजन ने पूरे परिवार को गोलियों से भून देने की धमकी दी। अब सुमन की ओर से इज्जतनगर थाने में आठ नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस की जांच में रूपकिशोर का दावा बेदम
घटना के बाद इज्जतनगर थाना प्रभारी राधेश्याम ने मामले की जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी। उनके मुताबिक रूपकिशोर का प्लॉट गली नंबर 19 में है जो अधबना पड़ा है। विनय शर्मा नाम की महिला व उनके पति बलराज शर्मा काफी बुजुर्ग हैं जो गली नंबर 18 में रहते हैं। इनके प्लॉट के एक कमरे में रूपकिशोर 15 साल से परिवार समेत रहते हैं। 

बुजुर्ग दंपती अपना कमरा खाली कराना चाहते हैं लेकिन रूपकिशोर बिना किसी वैध कागजात के इस पर अपना मालिकाना हक बता रहे हैं। लग रहा है कि दबाव बनाने के लिए रूपकिशोर व उनके परिवार ने यह घटनाक्रम किया है। बुजुर्ग की ओर से भी मामला दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed