फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A Mushaira gathering will be held today at Windermere

Bareilly News: विंडरमेयर में आज सजेगी मुशायरे की महफिल

Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A Mushaira gathering will be held today at Windermere
बरेली। विंडरमेयर थिएटर में शनिवार को दर्शक साहित्यिक कार्यक्रम से रूबरू होंगे। बरेली के मूल निवासी मशहूर शायर शारिक कैफी की नई किताब ‘कब्रिस्तान के नल पर’ शाम 5:30 बजे से चर्चा के बाद मुशायरा होगा।
विज्ञापन

दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने बताया कि शारिक कैफी की नज्मों का एक संकलन उनकी नई किताब ‘कब्रिस्तान के नल पर’ के रूप में प्रकाशित हुआ है। जश्न की शुरुआत किताब के विमोचन से होगी। मशहूर शायर व रेख्ता के मुख्य संपादक फरहत एहसास, प्रसिद्ध उपन्यासकार व उर्दू प्रोफेसर डॉ. खालिद जावेद, वरिष्ठ पत्रकार व लेखक प्रभात सिंह किताब पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद मुशायरा शुरू होगा, जिसकी सदारत फरहत एहसास करेंगे। इस दौरान अशु मिश्रा, अहमद अजीज, नवीन कालरा, मुशाहिद रफत, दानिश खान, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले माह तीन नाटकों का मंचन
बरेली। विंडरमेयर थिएटर में अगले माह तीन नाटकों का मंचन होगा। जिन नाटकों का मंचन होना है उनमें ‘डू नोट फियर, भरत मुनि इस हेयर’, ‘हुंकारो’ और ‘ट्रेडमिल’ शामिल हैं। इसकी तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed