{"_id":"69f127558072994f0c05df5f","slug":"a-molester-rammed-his-car-into-policemen-bareilly-news-c-4-bly1053-874051-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लड़कियों से छेड़खानी कर रहे शोहदे ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, चौकी इंचार्ज समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लड़कियों से छेड़खानी कर रहे शोहदे ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, चौकी इंचार्ज समेत दो घायल
Wed, 29 Apr 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:02 AM IST
सार
बरेली के कैंट इलाके में लड़कियों से छेड़खानी कर रहे कार सवार ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें चौकी इंचार्ज राजीव पटेल और सिपाही संदीप घायल हो गए। आरोपी की पहचान सदर कैंट निवासी सलमान के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कैंट थाने के दरोगा और सिपाही जिन्हें कुचलने की कोशिश की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट इलाके में लड़कियों से छेड़खानी कर रहे कार सवार शोहदे को पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसवालों पर ही कार चढ़ा दी। कार सवार की घेराबंदी की तो पुलिसवालों को टक्कर मारकर भाग गया। इसमें चौकी इंचार्ज और सिपाही घायल हो गए। कैंट थाने में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि रिसाला चौकी प्रभारी राजीव पटेल सोमवार रात गश्त करते हुए बिशप स्कूल के सामने पहुंचे तो वहां भीड़ देखकर रुक गए। वहां महिलाओं ने बताया कि नीले रंग की कार में सवार युवक नशे की हालत में राह चलती लड़कियों से छेड़खानी कर रहा है। चौकी इंचार्ज राजीव पटेल और सिपाही संदीप कार की तरफ बढ़े तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसवालों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने कार की घेराबंदी कर बीआई बाजार में रोक लिया।
विज्ञापन
दो बाइकें हुई क्षतिग्रस्त
मौके पर पीआरवी भी पहुंच गई। पुलिसवाले कार की खिड़की खुलवाने लगे। राजीव पटेल जैसे ही बाइक से पहुंचे तो कार ने उन्हें फिर तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजीव पटेल और सिपाही संदीप घायल हो गए। पुलिसकर्मियों की चीता बाइक और निजी बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। कार लेकर चालक सैन्य अस्पताल की तरफ भाग गया। पीआरवी से घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
कंपाउंडर का काम सीख रहा आरोपी
जांच में पता चला कि पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश करने वाला आरोपी सदर कैंट निवासी सलमान है। वह किसी निजी डॉक्टर के यहां कंपाउंडर का काम सीखता है और पैरा मेडिकल का कोर्स भी कर रहा है। उसके घर पर ताला पड़ा मिला। पुलिस सलमान की तलाश कर रही है।