{"_id":"6980ffafcf9b1983a2027fee","slug":"a-map-will-be-created-for-each-ward-and-the-information-will-be-digitized-bareilly-news-c-4-vns1074-819013-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हर वार्ड का बनेगा नक्शा, डिजिटल होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हर वार्ड का बनेगा नक्शा, डिजिटल होगी जानकारी
Tue, 03 Feb 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मॉडल टाउन से लेकर राजेंद्रनगर तक, शहर के हर वार्ड का नक्शा बनेगा। अब आपको किसी पार्क, गली-मोहल्ले या संबंधी के यहां जाना है तो भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम ने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को डिजिटल युग से जोड़ते हुए वार्डवार मानचित्र तैयार करने की पहल की है।
इस योजना के तहत शहर के हर वार्ड का विस्तृत नक्शा बनाया गया है। इसे वार्ड के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर लगाया जाएगा। नगर निगम द्वारा तैयार किए गए इन नक्शों में बारीकियों का पूरा ध्यान रखा गया है। विशेषज्ञों ने गूगल आर्क सॉफ्टवेयर का उपयोग कर इन्हें तैयार किया है। वार्ड के छोटे-बड़े मार्ग, नाले-नालियां, सरोवर, भवनों और सड़कों को अलग-अलग रंगों से प्रदर्शित किया गया है ताकि पहचान आसान हो। शहर के प्रमुख स्थलों, पार्कों, लाइटज्ञें, फुटपाथ और हरित पट्टी को भी चिह्नित किया गया है।
नक्शे पर वार्ड के कोने-कोने और हर संपत्ति की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। ये मानचित्र केवल जनता के लिए ही नहीं, बल्कि पार्षदों के लिए भी बेहद उपयोगी होंगे। सभी पार्षदों को उनके वार्ड का मानचित्र उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें सड़क, नाली और लाइटों जैसी बुनियादी सुविधाओं की सटीक जानकारी होगी। इससे पार्षद अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति दे सकेंगे। कुछ पार्षदों ने मानचित्र तैयार कर भेजे हैं। वर्ष के अंत तक सभी वार्ड से मानचित्र आ जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
मानचित्र बनने से सभी वार्डों में काम आसान होंगे। साल के अंत तक ये काम पूरा होना है। इसके बाद उन्हें डिजिटल करने की योजना है। - उमेश गौतम, महापौर