{"_id":"61e0938bd11c5328f9136b96","slug":"a-man-reached-on-185-mt-tower-bareilly-news-bly4724612166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में टावर पर चढ़ गया कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में टावर पर चढ़ गया कर्मचारी
विज्ञापन
कैंफर फैक्टरी में 185 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा कर्मचारी ।
सीबीगंज। कैंफर फैक्टरी का कर्मचारी प्रमोद आर्य काम का बोझ बढ़ने पर बृहस्पतिवार को 185 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा गया और वहां से कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। इससे फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को किसी तरह नीचे उतारा। देर शाम एडीएम सिटी आरडी पांडेय ने फैक्टरी पहुंचकर कर्मचारी के बयान दर्ज किए।
यह मामला ओरिएंटल एरोमेटिक लिमिटेड कैंफर फैक्टरी का है। बृहस्पतिवार शाम स्टोर का कर्मचारी प्रमोद आर्य फैक्टरी में काम के बढ़ते बोझ को लेकर 185 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। यह देखकर फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीबीगंज इंस्पेक्टर ओम प्रकाश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। टावर की ऊंचाई देखकर पुलिसकर्मी भी उसे टावर पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। वहीं, कर्मचारी बार-बार कूदने की धमकी दे रहा था। फिर इंस्पेक्टर ने सादा कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मियों और फैक्टरी कर्मचारियों को ऊपर भेजा। साथ ही कुछ लोग प्रमोद को बातों उलझाए रहे। इसी बीच वे लोग उस तक पहुंच गए और पकड़कर नीचे उतार लिया। देर शाम एडीएम सिटी आरडी पांडये ने फैक्टरी पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए।
वहीं, फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि युवक को साइनेज की समस्या है। कुछ दिन पहले उसने ऑपरेशन कराया है। वह बार-बार काम न करने की इच्छा जता रहा है। उसे कई बार समझने का प्रयास भी किया गया है। कुछ दिन पहले उसने इस्तीफा भी सौंपा था, जिसे प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है और दो महीने का समय दिया है।