फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A man posed as a bank employee and duped 24 women of lakhs of rupees

Bareilly News: खुद को बैंक कर्मी बताकर 24 महिलाओं से की लाखों की ठगी

Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A man posed as a bank employee and duped 24 women of lakhs of rupees
सीबीगंज। दो महिला व उनके साथियों ने खुद को बैंककर्मी बताकर करीब 24 महिलाओं से धोखाधड़ी कर ली। इन लोगों के नाम पर बैंक से लोन कराकर लाखों रुपये हड़प लिए। जब बैंक से लोन जमा करने को नोटिस आया तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। शिकायत पर मारपीट की गई। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने दो नामजद समेत बैंक के अज्ञात प्रबंधक और बैंककर्मी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधी नगर निवासी सुरेश कुमार की पत्नी मिथलेश ने बताया कि उसकी मुलाकात सीबीगंज के गांव नदोसी निवासी सिमरन पत्नी ओमप्रकाश के जरिए सुभाषनगर के तपेश्वर नाथ मंदिर कॉलोनी निवासी बेबी पत्नी रविकरण से हुई थी। उन्होंने मिथलेश के बेटे के नाम से बैंक से लोन कराने की बात कही और एक बैंक मैनेजर व बैंककर्मी से मिलवाया। उनके बेटे के नाम के सारे प्रपत्र ले लिए मगर लोन नहीं मिल सका। बाद में जब बैंक का नोटिस आया तब पता चला कि उनके बेटे के नाम से 2,84,000 रुपये लोन कराकर उसे हड़प लिया है। इन लोगों से शिकायत की तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना की तहरीर थाने में दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह कोर्ट की शरण में चली गईं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि इसी तरह इन लोगों ने सरिता, सुमन, शालू, रूबी, रामरती, रेनू, तेजेश्वरी, सर्वेश कुमारी, उर्मिला, मंजू, सुमन, हेमलता, भूरी, मीना, ओमवती, सोनम, मिथलेश, रामा देवी, रत्ना देवी, राखी, जमुना देवी, कृष्णा, रूपवती, डौली, ममता, हीरा देवी, दुर्वेश, लता, हीरा देवी आदि के नाम पर भी फर्जी प्रपत्र तैयार कर लोन कराकर हड़प लिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed