{"_id":"69de99a1ba7498584605d723","slug":"a-man-from-another-community-molested-a-young-female-employeethe-brother-and-the-crowd-caught-hold-of-the-accused-and-beat-him-during-the-commotion-the-accused-fled-and-a-report-was-filed-bareilly-news-c-4-bly1053-864239-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के शोहदे ने की कर्मचारी युवती से छेड़खानी\nभाई और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर लगाई पिटाई...हंगामे के दौरान आरोपी भागा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के शोहदे ने की कर्मचारी युवती से छेड़खानी भाई और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर लगाई पिटाई...हंगामे के दौरान आरोपी भागा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। एक प्रतिष्ठित मोबाइल फोन कंपनी की कर्मचारी युवती को कई दिन से कॉल पर धमकाकर अश्लील बातें कर रहे शोहदे ने उसे जबरन बुलाकर छेड़खानी कर दी। वहां पहले से मौजूद युवती के भाई व शिवसेना के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक की पिटाई लगा दी। हंगामे के दौरान आरोपी भीड़ से बचकर भाग निकला। किशोरी के साथ पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और शाहिल उर्फ संजू नाम के आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट कराई।
शहर निवासी युवती मोबाइल शोरूम पर कंपनी कर्मचारी है। शिवसेना जिला प्रमुख दीपक पाठक व अन्य नेताओं के साथ मंगलवार शाम कोतवाली आई युवती ने बताया कि वह इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहती है। उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला एक लड़का करीब आठ दिन से उन्हें रोज कॉल व मेसेज कर रहा है। वह खुद का नाम साहिल उर्फ संजू बताता है। फोन पर कहता है कि रात में जब जरूरत हो, उसे बुला लें। युवती ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो भी वह लगातार फोन करता रहा।
युवती के मुताबिक कई बार कॉल आने पर जब उन्होंने रिसीव किया तो साहिल ने उस पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर वह नहीं मिली तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इससे युवती सहम गई। मंगलवार दोपहर बाद वह गांधी उद्यान में उससे मिलने आईं। वहां साहिल ने उससे कैंट में चलकर बात करने के लिए कहा। फिर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की और उसे जबरन कैंट ले जाने की कोशिश की। उन्होंने विरोध कर खुद को छुड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
-- -
भाई पहले से था मौजूद, भीड़ ने धुना आरोपी
परेशान युवती ने पहले ही भाई को सूचना दे दी थी। भाई आसपास ही था। जब साहिल युवती से छेड़खानी करने लगा तो युवती के भाई ने आरोपी की हरकतों की रिकॉर्डिंग कर ली। भीड़ के साथ युवती के भाई ने आरोपी को पकड़ लिया। फिर उसकी अच्छी तरह से खबर ली गई। युवती व उसके भाई ने कोतवाली में कोतवाल धनंजय पांडेय को ऑडियो रिकार्डिंग व अन्य सबूत सौंप दिए।
--
आरोपी को मदद के लिए मिला था युवती का नंबर
- युवती ने सीओ प्रथम को बताया कि उनके पिता भी एक मोबाइल कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह शहर के एक कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पढ़ाई के साथ रोजगार के लिहाज से उसने भी नौकरी कर ली थी। अचानक ही ये शोहदा पीछे पड़ गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस को पता लगा है कि साहिल को अपना फोन सही कराना था और युवती इसी कंपनी के स्टोर में कार्यरत थी। साहिल को उसके एक दोस्त ने युवती का फोन नंबर मदद के लिहाज से दिया था। युवती ने समस्या सुनकर साहिल से सही से बात कर ली तो वह लगातार कॉल कर उसे परेशान करने लगा।
--
मामले में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। - आशुतोष शिवम, सीओ सिटी प्रथम